सालमारी मजार शरीफ में दावत ए इफ्तार का आयोजन

सालमारी मजार शरीफ में दावत ए इफ्तार का आयोजन

बलिया बेलौन हजरत शाह एहसानुल हक मस्तान बाबा के यौमे वफात के मौके आठ रमजानुल मुबारक गुरुवार को अकीदतमंदों ने मजार शरीफ में दावत ए इफ्तखार का आयोजन किया. चादरपोशी के बाद फातेहा खानी कर लोगों की मगफिरत व क्षेत्र में अमन शांति के लिए दुआ मांगी. मजार कमेटी के सचिव बदरूजजमा ने बताया की मज्जुब बाबा उर्फ मस्तान बाबा अपने जमाने में वली की हैसियत रखते थे. हयात में बहुत से कारनामे लोगों ने अपनी आंखों से देखा है. लोग उन्हें सम्मान की नजर से देखते थे. आठ रमजानुल मुबारक के दिन उनका निधन होने पर उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ते जा रहा है. अकीदतमंदों के द्वारा प्रत्येक वर्ष आठ रमजानुल मुबारक के मौके पर कुरआन खानी, कुल शरीफ, चादरपोशी, फातेहा खानी का आयोजन किया जाता है. दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >