प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लाभा चौक पर जन सुराज पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष सोनू सिंह के नेतृत्व में किसान संघर्ष यात्रा के तहत सभा की गयी. मुख्य अतिथि सुभाष सिंह कुशवाहा ने कहा कि सभी हिन्दू मुस्लिम भाई संगठित होकर जन सुराज पार्टी का सरकार बनाती है तो मेरी सरकार बिहार में ही युवाओं के लिए दस से पंद्रह हजार के रोजी रोजगार की गांरटी, साठ वर्ष से उपर के हर महिला एवं पुरुष को प्रतिमाह दो हजार का पेंशन, सरकारी गारंटी पर महिलाओं को व्यवसाय करने के लिए चार प्रतिशत सालाना ब्याज पर राशि, पन्द्रह साल तक के हर गरीब बच्चे को मुफ्त बेहतर शिक्षा और किसानों को खेती से बेहतर कमाई का लाभ दिया जायेगा. इस मौके पर डॉ गाजी शरीक, डॉ एम आर हक, सैयद नुजहत, इंजीनियर शाह फैसल, गंगा केवट, डॉ मुस्तफा साहब, मंसूर आलम, संजय गुप्ता, गजाला खातुन, पप्पू चौधरी, सत्यनारायण प्रसाद, शमीमुद्दीन ने संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
