घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को डंडे से पीटा, भर्ती

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को डंडे से पीटा, भर्ती

कटिहार घर में छोटी सी घरेलू विवाद को लेकर पति ने अपनी ही पत्नी को डंडे से इस तरह से पीटा की पत्नी सीधे अस्पताल पहुंच गयी. बरारी थाना क्षेत्र के गांधीग्राम की है. घरेलू विवाद के चलते वकील शर्मा नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी गौरी देवी को बुधवार को जमकर पीट दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उनका इलाज चल रहा है. घायल महिला के बच्चे ने बताया कि किसी बात को लेकर माता-पिता में विवाद हुआ. पिता वकील शर्मा ने डंडा उठाकर मां गौरी देवी के चेहरे पर मार दिया. गौरी देवी के नाक से पूरी तरह से ब्लडिंग होने लगा. वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल अवस्था में उन्हें फौरन निकटम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया. उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >