बलरामपुर: देसी शराब के धंधे से नाराज सैकड़ों महिलाओं ने थाने का घेराव किया, टोटो चालक की हत्या के बाद फूटा गुस्सा

बलरामपुर: देसी शराब के धंधे से नाराज सैकड़ों महिलाओं ने थाने का घेराव किया, टोटो चालक की हत्या के बाद फूटा गुस्सा

शराबबंदी के बावजूद खुलेआम बिक रही देसी शराब, महिलाओं का आरोप – पुलिस की शह पर फल-फूल रहा अवैध कारोबार कटिहार बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों के बीच बलरामपुर थाना क्षेत्र में देसी शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. इससे नाराज सैकड़ों महिलाओं ने मंगलवार को बलरामपुर थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं का आरोप है कि शराब के कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. दरअसल, मंगलवार सुबह हरिपुर गांव में टोटो चालक बाबूलाल नुनिया का शव बरामद हुआ था. भिलाई निवासी बाबूलाल की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबूलाल अक्सर देसी शराब पीने हरिपुर गांव जाया करता था. ग्रामीणों ने बताया कि जिस महिला के घर अवैध शराब बिकती है, उसी के घर से कुछ ही दूरी पर बाबूलाल का शव मिला. इस घटना के बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और वे सैकड़ों की संख्या में थाना पहुंच गईं. शराब से बर्बाद हो रहे घर, बढ़ रहा अपराध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र में खुलेआम देसी शराब बिक रही है. शराब के कारण हमारे घर बर्बाद हो रहे हैं. मर्द नशे में मारपीट करते हैं. चोरी, हत्या जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं. महिलाओं का कहना है कि पुलिस अगर सख्ती से कार्रवाई करे तो अवैध शराब का धंधा बंद होगा और अपराध में भी कमी आएगी. आश्वासन के बाद मानी महिलाएं थाना घेराव की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. काफी देर तक समझाने-बुझाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद महिलाएं शांत हुईं. थानाध्यक्ष ने कहा कि बाबूलाल हत्याकांड की जांच चल रही है. शराब कारोबारियों की पहचान कर छापेमारी की जाएगी. क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >