मानवता हुई शर्मसार, अज्ञात ने नवजात बच्ची को झाड़ी में फेंका

मानवता हुई शर्मसार, अज्ञात ने नवजात बच्ची को झाड़ी में फेंका

– मनिहारी के हंसवर मोड़ से मिला नवजात मनिहारी मनिहारी के हंसवर मोड़ के समीप झाड़ी से एक नवजात बच्ची शनिवार देर शाम मिली है. मानवता को शर्मसार करते हुए किसी अज्ञात ने फेंक दिया था. इसकी सूचना अनुमंडलीय अस्पताल को मिला. अस्पताल से एंबुलेंस भेजा गया. आशा फेसिलेटर शीला देवी ने नवजात को अस्पताल लाया. डाॅ अमन किशोर ने इलाज किया. डाॅ अमन किशोर ने बताया की अभी 1700 ग्राम वेट है. ढाई किलो से अधिक होना चाहिए था. अभी इलाज चल रहा है. बेहतर इलाज के लिए कटिहार भेजा जायेगा. चाइल्ड लाईन की टीम भी अनुमंडलीय अस्तपाल पहुंची. मनिहारी थाना से अंजनी कुमार पहुंचे. चाइल्ड लाईन की टीम नवजात को ले जाने के लिए प्रक्रिया पुरी कर रही थी. अस्पताल में मानवता शर्मसार की चर्चा भी होने लगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >