होली में हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जायेगा

होली में हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जायेगा

बरारी बरारी थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. रमजान के बीच होली का त्योहार को लेकर व्यापक रूप से चर्चा की गयी. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा अपने अपने घरों के बच्चों को युवा को किसी भी प्रकार की हुडदंग या बाईक रफ्तार दिखाना, जबरन किसी को रंग देना महंगा पड़ सकता है. होली का त्योहार सौहार्द एवं भाईचारगी का मिशाल रहा है. किसी भी प्रकार का गलत फोटो या मैसेज डालने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. शांति समिति की बैठक में भाजपा नेता गौरीशंकर चौधरी, नेत्री अर्चना सिंह, बीजीआरओ राजकुमार सिंह, अमरेन्द्र सिंह संजू. भाजपा नेता राजीव भारती, सरपंच राजेश कुमार सिंह, अभीत कुमार यादव, मुखिया राजकुमार यादव, रविन्द्र प्रसाद चौधरी, संजय यादव, अंकित अग्रवाल, छोटू भारती, लोजपा नेता परविंदर सिंह बोबी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >