होलिका दहन समिति के सचिव ने दिया इस्तीफा

होलिका दहन समिति के सचिव ने दिया इस्तीफा

कटिहार बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति के सचिव पद से पूर्व निगम पार्षद वार्ड संख्या-28 के किशन बजाज उर्फ बुल्ली बजाज ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ मुकीम को पत्र सौंपकर व्यक्तिगत कारणों से पदमुक्त करने का अनुरोध किया है. पत्र में उन्होंने बताया कि 17 फरवरी 2026 को अड़गड़ा चौक स्थित श्याम मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से सचिव चुना गया था. उन्होंने समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. किशन बजाज ने कहा कि निजी परेशानियों के कारण वे अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए त्यागपत्र देना उचित समझा. अध्यक्ष से त्यागपत्र स्वीकार करने की अपील की है. इस्तीफे के बाद समिति में नए सचिव के चयन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >