– एनएफ रेलवे से अतिरिक्त पांच जोड़ी ट्रेन चलायी जा रही कटिहार होली के त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एनएफ रेलवे 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलायी हैं. कटिहार से मुंबई, कटिहार से टाटा के लिए होली स्पेशल ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन जारी है. एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि होली त्यौहार को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को लेकर होली स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. नारंगी-गोरखपुर जंक्शन-नारंगी, कटिहार-अमृतसर-कटिहार, कामाख्या-आनंदविहार टर्मिनल- कामाख्या, डिब्रूगढ़- न्यू जलपाईगुड़ी- डिब्रूगढ़, न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी और आनंद विहार टर्मिनल- जोगबनी- आनंद विहार टर्मिनल जैसे मार्गों के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की थी. मुंबई सेंट्रल- कटिहार- मुंबई सेंट्रल, सियालदह- न्यू जलपाईगुड़ी- सियालदह, चर्लपल्ली- नाहरलगुन- चर्लपल्ली, उदयपुर सिटी- फारबिसगंज- उदयपुर सिटी, टाटा- कटिहार- टाटा मार्गों पर 5 और जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू किया है. मुंबई सेंट्रल-कटिहार 08 से 29 मार्च तक प्रत्येक चलेगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल 11 मार्च से 01 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी. सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी 16 और 18 मार्च रविवार और मंगलवार को रवाना होगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 03106 न्यू जलपाईगुड़ी- सियालदह 17 से 19 मार्च सोमवार और बुधवार को रवाना होगी. चर्लपल्ली-नाहरलगुन 8 मार्च शनिवार को रवाना होगी. इसी तरह स्पेशल ट्रेन संख्या 07047 नाहरलगुन-चर्लपल्ली 11 मार्च को रवाना होगी. उदयपुर सिटी-फारबिसगंज 11 और 18 मार्च को रवाना होगी. फारबिसगंज-उदयपुर सिटी 13 और 20 मार्च को रवाना होगी. टाटा-कटिहार 12 मार्च को रवाना होगी. कटिहार-टाटा 13 मार्च को रवाना होगी. मुंबई सेंट्रल-कटिहार 08 से 29 मार्च तक प्रत्येक चलेगी. कटिहार-मुंबई सेंट्रल 11 मार्च से 01 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी. सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी 16 और 18 मार्च रविवार और मंगलवार को रवाना होगी. न्यू जलपाईगुड़ी- सियालदह 17 से 19 मार्च सोमवार और बुधवार को रवाना होगी. चर्लपल्ली-नाहरलगुन 8 मार्च शनिवार को रवाना होगी. इसी तरह स्पेशल ट्रेन संख्या 07047 नाहरलगुन-चर्लपल्ली 11 मार्च को रवाना होगी. उदयपुर सिटी-फारबिसगंज 11 और 18 मार्च को रवाना होगी. फारबिसगंज-उदयपुर सिटी 13 और 20 मार्च को रवाना होगी. टाटा-कटिहार 12 मार्च को रवाना होगी. कटिहार-टाटा 13 मार्च को रवाना होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
