झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, फसल को नुकसान

झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, फसल को नुकसान

कटिहार जिले में रविवार की रात व सोमवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है. बारिश के बाद शहर में चारों तरफ जलजमाव व कीचड़ से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है. जबकि मक्का फसल को व्यापक नुकसान हुआ है. खेत में पड़ा मक्का भिंगकर पूरी तरह से बरबाद हो गया है. जिससे किसानों को काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. सोमवार की सुबह मौसम में नरमी छाई रही. सुबह से आसमान में बादल छाने का सिलसिला जारी रहा. कभी थोड़ी धूप तो कभी छांव से लोगों को काफी राहत मिली. हालांकि सोमवार दोपहर के समय हुई झमाझम बारिश ने लोगों को और राहत पहुंचाया. सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग की माने तो दो-तीन दिन तक मौसम का तापमान यूंही बरकरार रहेगी. पड़ा एक दो डिग्री ऊपर नीचे हो सकती है. हालांकि सोमवार को भी दोपहर के बारिश के बाद सड़कों पर जल जमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गयी. जहां लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. शहर के विनोदपुर, दुर्गास्थान चौक सड़क, चौधरी मोहल्ला मस्जिद के समीप सड़क पर जल जमाव से लोगों को खासी परेशान होना पड़ा. जबकि मुहल्ले की कच्ची सड़कों का हाल तो और ज्यादा बुरा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >