आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का किया गया स्वास्थ्य जांच

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का किया गया स्वास्थ्य जांच

डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के पड़रिया खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र केंद्र संख्या 45 में गुरुवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सीएचसी डंडखोरा द्वारा स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त करने वाले आंगनबाड़ी में नामांकित बच्चों का स्वास्थ्य मॉनिटरिंग एवं हेल्थ स्क्रीनिंग किया. आरबीएसके में शामिल डॉ इंतिखाफ आलम ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बच्चों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की जाती है. बच्चों में विकास संबंधी लक्षण, कोई गंभीर बीमारी, स्वास्थ्य से जुड़े अन्य लक्षणों की जांच की जाती है. यदि किसी बच्चे में गंभीर रोग के लक्षण पाए जाते है तो उन्हें उच्चतर स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाता है. आंगनबाड़ी केंद्र संचालक सेविका मरियम टुडू एवं सहायिका सुनीता मुर्मू उपस्थित रही यह कार्यक्रम बच्चों के समग्र स्वास्थ्य एवं विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के उद्देश्यों को साकार कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >