प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उचित सलाह व दवाइयां दी गयी. जिसको लेकर गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य जांच कराने अस्पताल पहुंची. पीएचसी में दर्जनों गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. पीएचसी प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज की देखरेख में आयोजित जांच शिविर में हीमोग्लोविन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, एचआइवी, यूरिन, वीडीआरएल समेत गर्भस्थ शिशु की गतिविधि को देखा गया. जांचोंपरांत सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, आयरन व अन्य आवश्यक दवाइयां दी गयी. गर्भावस्था के दौरान इलाज के लिए चिकित्सक के संपर्क में रहने की सलाह देते हुए लोगों को अन्य बचाव की सलाह दी. पीएचसी काउंसलर रंजन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत कुल 30 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. इस अवसर पर एएनम, आशा कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >