संपूर्ण प्रभार नहीं सौंपने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

संपूर्ण प्रभार नहीं सौंपने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय दुर्गास्थान के प्रधानाध्यापक को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने निलंबित कर दिया है. इस आशय से संबंधित आदेश में डीपीओ स्थापना ने कहा है कि मध्य विद्यालय दुर्गास्थान, प्रखंड डंडखोरा के प्रधानाध्यापक अजित कुमार को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गास्थान, डंडखोरा, जिला कटिहार का सम्पूर्ण प्रभार (वित्तीय सहित) नव पदस्थापित प्रधानाध्यापक को अधावधि नहीं सौंपने, विद्यालय संचालन में व्यवधान उत्पन्न करने, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने एवं कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में कार्यालय के ज्ञापांक 2005 स्थाशि दिनांक 01-04-2026 द्वारा बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के सुसंगत धारा के अंतर्गत निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के अधीन किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए संचालन पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना एवं उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, डंडखोरा को अधिकृत किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >