बलुआ बैरगाछी गांव काली मंदिर प्रांगण हो रहे हवामहल निर्माण में संवेदक की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, किया प्रदर्शन

बलुआ बैरगाछी गांव काली मंदिर प्रांगण हो रहे हवामहल निर्माण में संवेदक की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, किया प्रदर्शन

हसनगंज. प्रखंड स्थित बलुआ बैरगाछी गांव काली मंदिर प्रांगण में हो रहे हवामहल निर्माण में संवेदक की मनमानी के खिलाफ रविवार को ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक अपनी मनमानी करते हुए मंदिर प्रांगण का ही मिट्टी काटकर भवन में डाल दिया है. ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर बताया कि संवेदक अपनी मनमानी करते हुए बिना शिलापट्ट लगाए हुए काम कर रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है. काम में भी काफी अनियमितता बरती जा रही है, मिट्टी युक्त गिट्टी व लोकल लोहा का प्रयोग किया जा रहा है. रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन लगाकर मंदिर प्रांगण का जमा मिट्टी काटकर भवन में डाल दिया गया जो बड़ी लापरवाही को दर्शाता है. हमलोग बरसात के समय किचड़ पानी को देखते हुए चंदा इकट्ठा कर मंदिर प्रांगण में मिट्टी डलवाएं है, ताकि मंदिर प्रांगण पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो. हवामहल बनाया जा रहा है. काम शुरू करने से पहले कार्य स्थल पर योजना का शिलापट्ट लगान चाहिए ताकि लोगों को पता चले कि कितनी लागत राशि से काम हो रहा है और किस विभाग व मद से काम हो रहा है. संवेदक द्वारा ग्रामीणों को अंधेरे में रख कर काम रहे हैं. नीतीश कुमार, महेश कुमार, प्रकाश मंडल, हमेश मंडल, संजीव मंडल, विद्यानंद मंडल, अवधेश मंडल, शांति देवी, अमित कुमार, राजेश मंडल, भागवत मंडल, झकशी देवी, फुदकी देवी, किरण देवी, सोनी देवी, पिंटू मंडल, मिट्ठू मंडल, राजेन्द्र मंडल, मनीष कुमार, सुरेश मंडल, कन्हैया ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर आक्रोश जताते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जिस मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर हवामहल का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं आज मंदिर प्रांगण का ही मिट्टी काटकर श्रद्धालुओं को क्षति पहुंचाने का काम किया जा रहा है. हमलोग चंदा इकट्ठा करके मंदिर प्रांगण में मिट्टी डलवाए हैं और संवेदक अपनी मनमानी करते हुए रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी कटकर भवन में डाल दिया जो घोर लापरवाही को दर्शाता है. ग्रामीणों ने विभाग व संवेदक से मुआवजे की मांग करते हुए मंदिर प्रांगण में मिट्टी भरवाने के मांग की है. साथ ही भवन निर्माण में जो अनियमितता बरती जा रही है उसमें तत्काल सुधार करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >