पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला उपवास

अखंड सौभाग्यवती बने रहने के लिए बारसोई में सुहागिन महिलाओं ने मंगलवार को श्रद्धा पूर्वक हरतालिका तीज व्रत मनाया.

बारसोई में श्रद्धा पूर्वक मनाया हरतालिका तीज

अति प्राचीन प्रसिद्ध श्री विष्णु मंदिर में हरतालिका तीज की कथा सुनने के लिए उमड़ी सुहागिनों की भीड़

बारसोई. अखंड सौभाग्यवती बने रहने के लिए बारसोई में सुहागिन महिलाओं ने मंगलवार को श्रद्धा पूर्वक हरतालिका तीज व्रत मनाया. पति की लंबी उम्र के लिए सभी सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखा तथा बारसोई के अति प्राचीन प्रसिद्ध विष्णु मंदिर में सभी सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर पहुंची और माता पार्वती व देवों के देव महादेव भगवान शिव की पूजा अर्चना की तत्पश्चात मंदिर के पुरोहित आचार्य रमेश पांडे के द्वारा कही गयी हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनी. इसको लेकर सुबह से ही विष्णु मंदिर में सुहागिन महिलाओं की भीड़ लगी रही. मंदिर के पुरोहित आचार्य रमेश पांडे ने कहा कि हरतालिका तीज व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के लिए समर्पित माना जाता है. उन्होंने कहा कि यह व्रत भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस मौके पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं. निर्जला उपवास रहती है और माता पार्वती एवं भगवान शिव की पूजा अर्चना करती है. उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव से यह वरदान मांगा था कि जो सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज व्रत पर विधि विधान से पूजा अर्चना करती है. निर्जला उपवास रहती है. वह अखंड सौभाग्यवती होती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विष्णु मंदिर न्यास कमेटी के सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >