हनुमान मंदिर मोहनपुर में हरिनाम संकीर्तन संपन्न

हनुमान मंदिर मोहनपुर में हरिनाम संकीर्तन संपन्न

मनसाही मोहनपुर पंचायत मोहनपुर चौक स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर में रामनवमी के शुभ अवसर पर आयोजित 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया. सार्वजनिक हनुमान मंदिर मोहनपुर कमेटी के अध्यक्ष दीपक कुमार मंडल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष सार्वजनिक हनुमान मंदिर मोहनपुर में राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई. पांच कीर्तन मंडली के द्वारा हरे राम हरे कृष्णा का गायन हुआ. रामनवमी के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में हनुमान जी का ध्वजा रोहन भी किया गया. वहीं हरिनाम संकीर्तन को लेकर पूरा माहौल भक्ति में था. शनिवार की शाम को राधा कृष्ण की प्रतिमा को पूरे छोटी मोहनपुर,बड़ी मोहनपुर में घूमाते हुए स्थानीय चंपा नदी में विसर्जित कर दिया. कमेटी के दिलीप कुमार यादव, आजाद कुमार मंडल, सवेरा कुमारी,अमर सिंह, पिंकी देवी, मुनिलाल यादव, सुनील कुमार शर्मा, मिथुन कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >