महाशिवरात्रि के उपलक्ष में निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

हसनगंज प्रखंड के बघुवाकोल शिव मंदिर, रौतारा बाजार शिव मंदिर व केलाबाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. हजारों की संख्या में कन्या और सौभाग्यवती महिलाओं ने भाग लिया. शोभायात्रा का उद्घाटन प्रमुख नीलू देवी, जिला पार्षद शाहिद अख्तर, मुकेश श्रीवास्तव, मुखिया सागर यादव, पैक्स अध्यक्ष राधा उरांव, विनोद मंडल, ज्योतिष कांत कुअंर व दिलीप झा आदि ने फीता काटकर किया. कलश शोभायात्रा में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष व श्रद्धालु शामिल हुए. हर साल की तरह इस साल भी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया गया है. कलश यात्रा नवादा, हसनगंज दुर्गा मंदिर व धोकरदह चौक होते हुए पुनः यज्ञ स्थल शिव मंदिर पहुंच समाप्त हुई. रौतारा में धरमगंज कोशी घाट में जल भरकर शिव मंदिर पहुंच समाप्त हुई. केलाबाडी़ में रामपुर घाट में जल भरकर पुनः शिव मंदिर पहुंच समाप्त हुई. आयोजनकर्ताओं में बासुदेव उरांव, प्रदीप दास, गौतम कुमार, पंचायत समिति सदस्य गौरीशंकर मंडल, मुकेश कुमार, रौतारा मुखिया प्रतिनिधि नाजिम, समर कुमार महतो, समाजसेवी अशफाक, महेंद्र वर्मा, महेंद्र पेंटर, पूर्व सैनिक सुरेश प्रसाद महतो, नसीम सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >