48 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन

48 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन

कोढ़ा. कोढ़ा प्रखंड के कोलासी गांव स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर में आयोजित 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन विधिवत रूप से संपन्न हो गया. इस धार्मिक आयोजन में पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबे रहे. समापन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. मंदिर परिसर में स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमा का श्रद्धा और भक्ति के साथ विसर्जन किया गया. इस दौरान कोलासी गांव के समस्त ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया और अंत में कोलासी गांव में बहने वाली कारी कोसी नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सभी ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >