स्नातक माक्सशीट उठाव के चक्कर में पीजी में आवेदन से रह गये वंचित

स्नातक माक्सशीट उठाव के चक्कर में पीजी में आवेदन से रह गये वंचित

– महिला कॉलेज से स्नातक उत्तीर्ण छात्राएं तिथि बढ़ाने को कर रही मांग – दो बार तिथि बढ़ने के बाद भी छात्राएं नहीं कर सकी आवेदन जमा कटिहार स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का कॉलेज में अंकपत्र समय पर उपलब्ध नहीं कराने के कारण कई छात्र- छात्राओं का पीजी में नामांकन को लेकर आवेदन से वंचित रह गये. ऐसे में अब भविष्य में नामांकन को लेकर असमंजस की स्थिति है. खासकर अंकपत्र निर्गत में एमजेएम महिला कॉलेज की कर्मचारियों की उदासीन रवैये के कारण अधिकांश छात्राएं पीजी में नामांकन को लेकर ऑनलाइन आवेदन जमा करने में असफल रही. उनलोगों का कहना है कि पहले विवि की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा. टीआर भेज दिया गया मार्कस शीट देर से उपलब्ध कराया गया. उसके बाद कॉलेज प्रबंधन की उदासीन रवैये का खामियाजा अब भुगतना पड़ा. कई छात्राओं ने इसमें अभाविप को शामिल होकर हस्तक्षेप करने की मांग की. एमजेएम महिला कॉलेज की मनोविज्ञान विषय की छात्राओं का कहना था कि समय पर कॉलेज पहुंचने के बाद भी उनलोगों को मार्क्सशीट उपलब्ध नहीं कराया गया. अब नौबत ऐसी आन पड़ी है कि विवि की ओर से दो बार पीजी 2025-27 में नामांकन को लेकर आवेदन जमा करने के लिए तिथि बढायी गयी. पहली बार 30 सितम्बर से आठ अक्तूबर तक समय दिया गया. उसके बाद पुन: दो दिन के लिए दस अक्तूबर तक पीजी में नामांकन को लेकर आवेदन जमा करने के लिए समय दिया गया. कई छात्राओं ने बताया कि दस अक्तूबर की देर शाम उनलोगों को कॉलेज से अंकपत्र उपलब्ध कराया गया. ऑनलाइन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा. पीजी में नामांकन को लेकर ऑनलाइन आवेदन को तिथि बढ़ाने की मांग अभाविप के प्रांत सह मंत्री विनय कुमार सिंह, विभाग संयोजक विक्रांत सिंह, रोहन कुमार समेत अन्य ने पीजी नामांकन को ऑनलाइन आवेदन जमा करने से वंचित रह गये छात्र- छात्राओं को एक मौका दिये जाने की मांग कुलपति से की है. उनलोगों का कहना है कि समय पर प्रमाण पत्र कॉलेज में उपलब्ध नहीं कराने और कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्र- छात्राओं के बीच वितरण नहीं करने की वजह से कई छात्र- छात्राएं पीजी में नामांकन को लेकर ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाये हैं. इससे उनलोगों के बीच आगे की पढाई के लिए नामांकन को लेकर संशय बरकरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >