बलिया बेलौन थाना में गुंडा परेड आयोजित

बलिया बेलौन थाना में गुंडा परेड आयोजित

बलिया बेलौन विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार बलिया बेलौन थाना प्रांगण में रविवार को गुंडा परेड का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की गुंडा परेड एक सामान्य प्रक्रिया है. अपराधियों की नियमित रूप से थाना परिसर में बुलाया जाता है. उन्हें परामर्श दिया जा सके. आपराधिक छवि में सुधार लाकर समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके. गुंडा परेड में शामिल सभी लोगों से उनका नाम, पता, मोबाइल नम्बर की जानकारी ली गयी. ताकि उनके गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके. थानाध्यक्ष ने उन्हें साफ शब्दों में चेतावनी दी कि वे अपराधिक प्रवृत्ति से दूर रहकर शांतिपूर्ण व सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करें. अन्यथा वैसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >