खुशखबरी: नीति आयोग की देशव्यापी रैंकिंग में कटिहार ने लगायी छलांग

खुशखबरी: नीति आयोग की देशव्यापी रैंकिंग में कटिहार ने लगायी छलांग

– ओवरऑल रैंकिंग में देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान सूरज गुप्ता, कटिहार नीति आयोग की और से इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट में शामिल कटिहार जिला एक बार फिर ओवरऑल रैंकिंग में लंबी छलांग लगायी है. नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2024 में कटिहार जिला देशभर के इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट में पहला स्थान हासिल किया है. नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक कई सूचकांकों में कटिहार ने बेहतर प्रगति की है. देश के 112 जिले को अति पिछड़ा जिला मानते हुए नीति आयोग ने उसे इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट के रूप में चयनित किया है और एक रोडमैप निर्धारित करते हुए मुख्यधारा के डिस्ट्रिक्ट में इन जिलों को शामिल करने का लक्ष्य रखा है. इसमें कटिहार सहित बिहार के 12 जिला शामिल है. पिछले छह-सात वर्षो से कटिहार इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट के रूप में शामिल होकर इंडिकेटर के मुताबिक लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है. हालांकि अभी भी कई इंडिकेटर में कटिहार जिले की स्थिति ठीक नहीं है. पर ओवरऑल रैंकिंग में कटिहार ने अच्छी उपलब्धि हासिल की है. नीति आयोग ने अपने गाइडलाइन के मुताबिक इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट में इंडिकेटर निर्धारित करते हुए गाइडलाइन के मुताबिक कार्य योजना तैयार की है. जिसके मुताबिक जिला प्रशासन उस दिशा में कार्य करती है. नीति आयोग के शीर्ष अधिकारी नियमित रूप से इंडिकेटर के सुधार की दिशा में होने वाली गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग भी करती रही है. नीति आयोग खासकर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, आधारभूत संरचना, कौशल क्षमता, कृषि आदि को इंडिकेटर निर्धारित करते हुए कार्य योजना तैयार की. साथ ही लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसे पूरा करने की दिशा में पहल कर रही है. नीति आयोग के अक्टूबर 2024 की डेल्टा रैंकिंग में बिहार के कटिहार जिला ने 59.3 का कम्पोजिट स्कोर हासिल कर देश में प्रथम स्थान पाया है. कटिहार जिला ने हेल्थ और न्यूट्रिशन के सूचकांक पर 79.3 अंक पाकर देश में द्वितीय स्थान पाया है, जो बिहार के लिए दोहरी उपलब्धि है. जबकि शिक्षा सूचकांक में 72.2, कृषि एवं जल संसाधन में 21.9, वित्तीय समावेशन व कौशल विकास में 29.6 तथा बुनियादी आधारभूत संरचना में कटिहार को 84.4 स्कोर प्राप्त हुआ है. नीति आयोग द्वारा जारी अक्टूबर 2024 की रैंकिंग में झारखंड के साहिबगंज को द्वितीय, पंजाब के फिरोजपुर को तृतीय, छत्तीसगढ़ के सुकमा चौथा व आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीतारमा राजू की पांचवां स्थान मिला है. जानकारी के मुताबिक कटिहार की इस उपलब्धि में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. टॉप फाइव के निचले पायदान में बिहार के तीन जिला इस ताजा रिपोर्ट के मुताबिक निचले पायदान के टॉप फाइव में बिहार के तीन जिले शामिल है. इसमें छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले का 112 वां स्थान है. जबकि बिहार के जमुई का 111 वां, असम के बारपेटा का 110 वां, बिहार के पूर्णिया 109 वां एवं बिहार के ही शेखपुरा का 108 वां स्थान पर है. कहते डिस्ट्रिक्ट लीड नीति आयोग के इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम में सपोर्ट करने के लिये जिला स्तर पर पिरामल फाउंडेशन को अधिकृत किया गया है. फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट लीड आजाद सोहैल ने बताया जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में नीति आयोग की ओर से निर्धारित इंडिकेटर में सुधार को लेकर भी कई तरह की गतिविधियां ग्रास रूट पर की जाती है. साथ ही एक्शन प्लान बनाकर कार्यक्रम को क्रियान्वित की जा रही है. कहते जिला पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने इस संदर्भ में कहा कि अक्टूबर 2024 के ताजा डेल्टा रैंकिंग नीति आयोग की ओर से जारी की गयी है. जिसमें देश भर में कटिहार को पहला स्थान मिला है. कटिहार के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. इस उपलब्धि के विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय ग्राउंड स्तर पर काम करने वाली टीम का परिणाम है. इसके लिए विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र है. विभिन्न तरह के इंडिकेटर में सुधार को लेकर लगातार पहल की जा रही है. विभिन्न स्तरों पर इसकी निगरानी भी की जाती है. कटिहार जिले के तीन प्रखंड आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित है. जहां विभिन्न इंडिकेटर पर बेहतर कार्य किया जा रहा है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >