गंगा नदी में स्नान करने में बच्ची डूबकर लापता

गंगा नदी में स्नान करने में बच्ची डूबकर लापता

अमदाबाद प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 गदाई दियारा गांव के मिथुन चौधरी की सात वर्षीय पुत्री रानी कुमारी गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबकर लापता हो गयी है. परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि गांव के बच्चों के साथ रानी कुमारी घर से कुछ दूर स्थित गंगा नदी में दोपहर करीब 12:00 बजे स्नान करने चली गयी थी. कुछ देर बाद बच्चों ने आकर बताया कि उनकी बेटी डूबकर लापता हो गयी है. लापता बच्ची के परिजन व अन्य ग्रामीणों घटनास्थल पर पहुंचकर बच्ची की खोजबीन कर रहे हैं. सीओ स्नेहा कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम भेजी गयी है. लापता बच्ची के मां एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. समाचार लिखे जाने तक गंगा नदी में लापता मासूम बच्ची की कोई पता नहीं चल पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >