बलिया बेलौन में गैस एजेंसी की हुई जांच

बलिया बेलौन में गैस एजेंसी की हुई जांच

बलिया बेलौन बलिया बेलौन स्थित गुप्ता भारत गैस ग्रामीण वितरण सहित अन्य गैस एजेंसी व गोदाम का बारसोई अनुमंडल के एडीएसओ ने गुरूवार को गैस गोदाम सहित रख रखाव व विभिन्न पंजी की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने बताया की गैस की किल्लत नहीं है. विधिवत तरीके से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत वाजिब लाभुकों को समय पर गैस मिलेगा. किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया की गैस की कालाबाजारी हर हाल में बंद होगी. कहीं से शिकायत मिलती है तो विभागीय कार्रवाई होगी. जांच को संतोषजनक बताते हुए कहा की सभी पंजी की जांच की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >