– डूमर पंचायत में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित समेली प्रखंड क्षेत्र के डूमर पंचायत के बांकिया गांव में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय की ओर से पशु स्वास्थ्य व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर नारायण मंडल के दरवाजे पर लगाया गया. जहां बड़ी संख्या में पशुपालकों ने अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया. पशु चिकित्सक डॉ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में कुल 38 पशुपालकों के 126 पशुओं की जांच की गयी. जांच के बाद बीमार पशुओं का उपचार किया गया. आवश्यक निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया. शिविर के दौरान पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों जैसे खुरपका-मुंहपका, गलाघोंटू, बुखार, पेट संबंधी रोग, त्वचा रोग एवं परजीवी संक्रमण आदि के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी. भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पशुओं को गर्मी से बचाने के उपायों के बारे में भी पशुपालकों को जागरूक किया गया. डॉ सिंह ने बताया कि पशुपालकों को पशुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थान, संतुलित आहार तथा समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी. जिससे पशुओं को मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके. शिविर में उपस्थित पशुपालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में इस प्रकार के चिकित्सा शिविर से पशुओं के इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने में काफी सुविधा मिलती है.
126 पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार व दवा वितरण
126 पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार व दवा वितरण
