आनंद मार्ग वृद्धाश्रम बस्तौल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

आनंद मार्ग वृद्धाश्रम बस्तौल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

कटिहार आनंद मार्ग वृद्धाश्रम बस्तौल में कल्पना मैटरनिटी होम कटिहार की ओर से रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शशि किरण और डॉ आशीष कुमार उपस्थित रहे. करीब 110 रोगियों को दवाई के दिया गया. अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था आधे खर्च पर कटिहार में की गई. इस शिविर में अनूप चेतना मंच और वृद्धाश्रम कमिटी के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा, जिसमें कमिटी के जवाहर बाबू, सुरेश भारती, अरविंद, अनूप चेतना मंच के सचिव डॉ आशीष, कोषाध्यक्ष सोनू, समाजसेवी किशोर, संजय मंडल, मनोज, यशवंत, गोपाल आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >