मनिहारी बीपीएसपी उच्च विधालय मनिहारी में भागवत कथा सोमवार से शुरू होगा. सोमवार को सुबह आठ बजे गंगा घाट से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी. आयोजन मां गंगा भागवत कथा समिति मनिहारी कर रही है. रविवार को अंतराष्ट्रीय कथा वाचिका साध्वी समाहिता दीदी वृंदावन से मनिहारी पहुंची. मनिहारी में साध्वी समाहिता दीदी का भव्य स्वागत किया गया. कई महिलाओ ने फूलो की वर्षा की. माला पहनाया. रास्ते में बच्चों एवं नगर वासी ने गुलाब का फूल एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. मनिहरी बस स्टैंड से पैदल गंगा तट समीप विश्राम स्थल पहुंची. वहा आयोजक कमेटी की ओर से कल्पना मित्रा ने आरती की. मौके पर आयोजन कमेटी अध्यक्ष काजल कुमार मित्रा, संरक्षक डाॅ ओम प्रकाश पांडे, प्रमोद झा, विरेन्द्र सिंह, कल्पना मित्रा, उषा गुप्ता, बिकास झा, विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू झा, अनिल अग्रवाल, राजेश पोद्दार, डाॅ भोला प्रसाद गुप्ता, प्रभात यादव, अंगद ठाकुर, मुकेश अग्रवाल, हितेन्द्र सिंह, रमेश मिश्रा, अंगद ठाकुर, प्रदीप चौधरी, राॅकी गुप्ता आदि मौजूद थे.
मनिहारी में भागवत कथा आज से, वृंदावन से साध्वी पहुंचीं मनिहारी
मनिहारी में भागवत कथा आज से, वृंदावन से साध्वी पहुंचीं मनिहारी
