चार वर्षीय बालक गंगा की उपधारा में डूबकर लापता

चार वर्षीय बालक गंगा की उपधारा में डूबकर लापता

अमदाबाद प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर पंचायत के वार्ड 10 गदाई दियारा के लड्डू चौधरी का चार वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार गंगा नदी के उपाधारा में शुक्रवार को डूबकर लापता हो गया है. वार्ड सदस्य सजमिया देवी के पति हीरालाल चौधरी ने बताया कि गदाई दियारा में शुक्रवार को गांव की महिलाएं गंगा नदी के उपधारा के किनारे बूढी मां की पूजा करने गयी थी. लड्डू चौधरी का चार वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार गंगा नदी की उपाधारा में डूब गया है. स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से खोजबीन की जा रही है. घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दिया गया है. सीओ स्नेहा कुमारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि गदाई दियारा में बच्चे की डूबने की सूचना मिली है. एसडीआरएफ केटीएम को सूचना दी गई है. शनिवार को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर खोजबिन करेंगे. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. परिजनों को किसी अनहोनी का भय सता रहा है. समाचार लिखे जाने तक नदी में डूब कर लापता बालक का कुछ पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >