चार बकरियों के साथ चार चोर गिरफ्तार

पोठिया ओपी क्षेत्र के कुशयरी गांव के समीप दुम्मार पोठिया सड़क मार्ग पर गुरुवार की रात गश्ती के दौरान पोठिया पुलिस ने दो बाइक, चार बकरी सहित चार चोर को पकड़ने में सफल हुआ है.

फलका. पोठिया ओपी क्षेत्र के कुशयरी गांव के समीप दुम्मार पोठिया सड़क मार्ग पर गुरुवार की रात गश्ती के दौरान पोठिया पुलिस ने दो बाइक, चार बकरी सहित चार चोर को पकड़ने में सफल हुआ है. शुक्रवार को कागजी खानापूर्ति कर बकरी चोर को जेल भेज दिया. पोठिया ओपीध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान पोठिया पुलिस ने देखा कि कुशयरी गांव को समीप डूमर पोठिया सड़क मार्ग पर देखा कि दो बाइक पर चार बकरी लाद कर चार व्यक्ति पोठिया की ओर आ रहा है. पुलिस को देख कर बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगा. जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़े व्यक्ति से पूछताछ किया तो उसने बकरी चोरी करने की बात कबूल किया. पकड़ाये व्यक्ति अपना नाम, विशाल कुमार पोठिया, मनीष कुमार रजक भंगहा, सौरव कुमार शब्दा आलमगीर पोठिया बताया. उनके पास से दो बाइक व चार मोबाइल को जब्त कर लिया. साथ ही बकरी किसान के आवेदन मामला दर्ज कर चारों चोर को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >