पैक्स अध्यक्ष को चार व सदस्य के लिए 13 ने किया नामांकन

पैक्स अध्यक्ष को चार व सदस्य के लिए 13 ने किया नामांकन

अमदाबाद अमदाबाद प्रखंड के दो पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गया है. प्रखंड के जंगलाटाल व दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत में 18 मार्च को पैक्स चुनाव होना है. अध्यक्ष पद के लिए छह व सदस्य पद के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. सहायक निर्वाचित पदाधिकारी फरीद अहमद ने बताया कि 7 मार्च को नामांकन का प्रक्रिया संपन्न हुआ. जंगला टाल पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो व सदस्य पद के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया. दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चार व सदस्य पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. 9 व 10 मार्च को संवीक्षा की तिथि निर्धारित है. 11 मार्च को नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन करने की तिथि निर्धारित है. निर्वाचि पदाधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि 18 मार्च को मतदान एवं 19 मार्च को मतगणना होना है. उधर जंगलाल पंचायत से लगातार पांच बार पैक्स अध्यक्ष पद पर आसीन अब्दुल बारीक ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >