उत्पाद विभाग के छापेमारी में चार शराब तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के छापेमारी में चार शराब तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार

कटिहार मद्य निषेध विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होली के मद्देनजर चलाये विशेष छापामारी अभियान के तहत नगर थाना के दुर्गा स्थान वार्ड संख्या 21 से शराब तस्कर संजीव गामी को नौ बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि संजीव गामी आंगन में जमीन के नीचे शराब गाड़कर छिपा रखा था, जिसे छापेमारी के दौरान बरामद कर गिरफ्तार किया. अधीक्षक ने बताया कि लोगों उसके विरुद्ध शिकायत की थी, सूचना पर छापेमारी कर आरोपित को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद विभाग की अलग अलग टीम ने डंडखोरा थाना क्षेत्र के सौरिया से तेल किस्कू, कदवा थाना के कामरू से सुधीर मंडल को अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >