एनएच 31 को फोरलेन बनने व फुलवरिया अलाईमेंट से बदलेगी तस्वीर: तारिक

एनएच 31 को फोरलेन बनने व फुलवरिया अलाईमेंट से बदलेगी तस्वीर: तारिक

– केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहल करने का दिया भरोसा कटिहार सांसद तारिक अनवर ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को बीते दिनों एक पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने बिहार के खगड़िया से पूर्णिया राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या – 31 को फोरलेन बनाने एवं कटिहार जिला के फुलवरिया मौजा होकर नया प्रस्तावित अलाईमेंट के स्वीकृति प्रदान करने के सम्बन्ध में अनुरोध किया था. ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके एवं वहां के स्थानीय लोगों को इसका भरपूर लाभ मिले. सांसद श्री अनवर ने मंत्री गडकरी से इस पर अविलंब ठोस कार्रवाई की आवश्यकता जतायी. जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सांसद तारिक अनवर के आग्रह को सहानुभूति पूर्वक स्वीकार करते हुए पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि उनके द्वारा किये गये मांग पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है. इस अतिमहत्वपूर्ण कार्य के हो जाने से आम जनमानस, छात्रों, रोगियों, व्यापारियों एवं मजदूरों को लाभ मिलेगा. सांसद तारिक अनवर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया एवं कहा कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री गडकरी की ओर से साकारात्मक पहल करने का भरोसा मिला है. उन्होंने कहा कि एनएच 31 के फोरलेन बनाने की पहल होने से क्षेत्र के लोगों में भी खुशी व्याप्त है. साथ ही सांसद ने कहा कि लंबे समय से फोरलेन बनाने की मांग होती रही है. एनएच 31 के फोरलेन बनने के बाद कुरसेला से लेकर कोढ़ा, पूर्णिया तक लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. इस बड़ी परियोजना के क्रियान्वित होने से न केवल छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही में सुगमता होगी. बल्कि व्यापारिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी सीमांचल का इलाका लाभान्वित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >