बिजली के शॉर्ट सर्किंट से चार घर जले, लाखों का नुकसान

रौतारा थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इसमें चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गये

कोढ़ा. रौतारा थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इसमें चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. इससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गयी. रौतारा थाना क्षेत्र के विनोदपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते चार घर इसकी चपेट में आ गये. इस घटना में गुलाबी खातून, अनुसार, नजबुल हक, हामेद अली के घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग की चपेट में आने से घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, नकदी समेत अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया. पीड़ित परिवारों के अनुसार इस हादसे में पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा अंचल अधिकारी संजीव कुमार तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अंचल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल पीड़ित परिवारों को आपदा किट उपलब्ध कराई जा रही है और सरकारी प्रावधानों के तहत जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और उन्हें तत्काल राहत एवं सहायता की सख्त आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >