रौतारा पुलिस ने पलटनिया चौक से शराब पीने के आरोप में चार शराबियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही राम शगुन महतो, पिता स्व टेकन महतो, रमैली, थाना रौतारा, जिला कटिहार निवासी को भी गिरफ्तार किया. वह रौतारा थाना कांड सं 200/25 में बीएनएस के प्राथमिक अभियुक्त है. हत्या के प्रयास के इस मामले में कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. रौतारा थानाध्यक्ष लालासर बिन्द ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा, शराब पीने और गंभीर अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.