कटिहार. रेल एसपी के निर्देश पर कटिहार जीआरपी ने प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला चार कर आरोपितों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी थानाध्यक्ष अलाउद्दीन खान के नेतृत्व में जीआरपी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्लेटफार्म पर तैनात थी, चेकिंग अभियान चला रखी थी. इसी दौरान तीन नंबर प्लेटफार्म पर जीआरपी पहुंची. जीआरपी को देख कुछ संदिग्ध युवक प्लेटफार्म से बाहर निकलने लगे, यह देख रेल पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से चोरी का मोबाइल मिला. इस संदर्भ में रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अनवर पिता साहिब, मदनपुर जिला अररिया, दिलखुश कुमार पिता भारत सोनार तेघरिया जिला किशनगंज, संतोष शर्मा पिता अमीलाल शर्मा, मजगवां थाना कसबा जिला पूर्णिया एवं सज्जाद पिता नियाज, जयप्रकाश नगर थाना खगड़िया निवासी के विरुद्ध रेल थाना में कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
