कटिहार उत्पाद विभाग की छापेमारी में 88. 870 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार

जिला समाहर्ता आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कटिहार प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट,

जिले में मध निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर जिला समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने रेलवे क्षेत्र में आरपीएफ के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान तथा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चार शराब के धंधे बाज को गिरफ्तार किया है. इस दौरान उत्पाद पुलिस ने 88.870 लीटर बरामद शराब को जब्त किया है. जिला समाहर्ता आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कटिहार प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पश्चिम बंगाल से आने वाली दो ट्रेन से क्रमशः 13.080 लीटर एवं 38.490 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद. बरामद शराब को आरपीएफ ने कागजी प्रक्रिया करते हुए उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया. जबकि उत्पाद विभाग की अन्य टीम ने मनसाही थाना क्षेत्र के बिसनपुर में छापेमारी कर अरविंद साह को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. मध् निषेध टीम ने

कोढा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी में छापेमारी कर अरुण कुमार को एक लीटर विदेशी शराब, सुधानी थानांतर्गत शीतलपुर जनता हाट रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दरभंगा निवासी अनिल यादव को 14.175 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसकी

मोटरसाइकिल जब्त कर लिया. उत्पाद विभाग की टीम ने बलिया बेलोंन थाना क्षेत्र के बटोरा से बुलबुली देवी को 7.125 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि मध् निषेध विभाग की ओर से की गई कर्रवाई में

15 लीटर देसी शराब एवं 73.870 लीटर विदेशी शराब कुल 88.870 लीटर शराब के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त कर चार शराब के धंधे बाज को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >