अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम

अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम

हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के दहियारगंज गांव शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पहुंचे. महादेव से पूरे गांव की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि शिव मंदिर बड़े वर्षों बाद प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है. जिसके उपलक्ष्य में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस तरह के आयोजन से गांव में एक जुटता व भाईचारा बना रहता है. लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था बनी रहती है. उन्होंने ऐसे धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी के सभी सदस्य व ग्रामवासियों को धन्यवाद दिया. अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया रानी देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी महतो, ज्योतिष कांत कुंअर, मुकेश श्रीवास्तव, मुख्य यजमान अशोक मंडल, दिलीप मंडल, अजय अग्रवाल, शोसल सिंह, कमलेश मंडल सहित मंदिर कमेटी के सदस्य, ग्रामवासी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >