कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधानसभा के चालू बजट सत्र में अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र के हसनगंज प्रखंड में एकमात्र जिला परिषद के मैदान में खेल गतिविधियां होती है. उन्होंने उक्त मैदान को खेल स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग की. पूर्व उप मुख्यमंत्री के मांग पर अपने लिखित उत्तर में खेल विभाग के मंत्री ने बताया की जिला पदाधिकारी कटिहार के पात्रांक- 47, दिनांक 13/09/2025 द्वारा प्रतिवेदत किया गया है कि कटिहार विधानसभा के अंतर्गत दो प्रखंड कटिहार व हसनगंज है. कटिहार प्रखंड में राजेंद्र स्टेडियम में 28 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान- सह -स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण कार्य प्रगति पर है. हसनगंज प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम निर्माण के लिए विभागीय पत्रांक- 812, दिनांक 19/0 2/ 2026 द्वारा बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना से तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन की मांग की गई है. प्राक्कलन प्राप्त होने पर प्रशासनिक स्वीकृति संबंधित एग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. पैक्स धान की खरीद में नहीं ले रहा दिलचस्पी, बिचौलिया हो रहे मालामाल कटिहार बिहार विधानसभा के चालू बजट सत्र में अपने अल्प सूचित प्रश्न के माध्यम से पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि बिहार राज्य में पैक्सों द्वारा खरीद की जा रही धान की फसल उत्पादन करने वाले किसान का धान उत्पादन अनुरूप पैक्स नहीं ले रहा है. जिससे किसान कम दाम पर धान बेच रहे हैं. बिचौलिए मालामाल हो रहे हैं. उन्होंने सरकार से बिचौलिए व उन्हें संरक्षण देने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की. पूर्व उप मुख्यमंत्री के मांग पर मंत्री सहकारिता विभाग, डॉ प्रमोद कुमार ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिए निर्गत मार्गदर्शिका के प्रावधानानुसार रैयत किसानों से अधिकतम 250 क्विंटल एवं गैर- रैयत किसानों से अधिकतम 100 क्विंटल धान क्रय किया जाना है. पैक्स/ व्यापार मंडलों को प्राप्त लक्ष्य के अंतर्गत दिनांक 23/02/2026 तक 4.30 लाख निमंत्रित किसानों से 29.37 लाख मैट्रिक टन लक्ष्य का 80% धान की अधिप्राप्ति की गई है. किसानों के बिक्री के लिए ले गए धान की अधिप्राप्ति कर समितियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369/- रुपए प्रति क्विंटल के अतिरिक्त गनी बैग मद में 25/- प्रति क्विंटल सहित कुल 2394 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उनके नामित खाते में भुगतान किया जा रहा है.
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने हसनगंज खेल मैदान को खेल स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग उठायी
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने हसनगंज खेल मैदान को खेल स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग उठायी
