मवि अरिहाना में बाल संसद व मीना मंच का गठन

मवि अरिहाना में बाल संसद व मीना मंच का गठन

बलिया बेलौन आजमनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय अरिहाना में माह के दूसरे शनिवार को बाल संसद, मीना मंच एवं आपदा प्रबंधन समिति का गठन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. बाल संसद और मीना मंच का गठन पूरी तरह चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से कराया गया. बच्चों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. अपने प्रतिनिधियों का चयन किया. मतदान के बाद घोषित परिणामों में कौशल्या कुमारी को मीना मंच की सदस्य के रूप में चुना गया. बाल संसद के प्रधानमंत्री पद पर नंदनी कुमारी विजयी रही. उपप्रधानमंत्री के रूप में राजकिशोर राय का चयन हुआ. आपदा प्रबंधन समिति में अमित कुमार को सदस्य बनाया. शिक्षा मंत्री सहित विभिन्न मंत्रालयों के लिए भी मंत्री एवं उपमंत्री चुने गये. चुनाव प्रक्रिया के उपरांत विधिवत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया. सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी. बाल संसद के प्रभारी शिक्षक नुरुल होदा, मीना मंच की प्रभारी अनुजा भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही. शिक्षक विप्लव कुमार ने चयनित बच्चों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया. टोला सेवक चंदन राय की सक्रिय उपस्थिति भी रही. प्रधानाध्यापक रंजन कुमार विश्वास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित होती है. उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >