फाइनल में फारबिसगंज ने बेगुसराय को हरा शील्ड पर जमाया कब्जा

फाइनल में फारबिसगंज ने बेगुसराय को हरा शील्ड पर जमाया कब्जा

कदवा कदवा प्रखंड क्षेत्र के कुम्हड़ी मैदान पर केपीएल टी20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फारबिसगंज बनाम बेगूसराय के बीच खेला गया. केपीएल फाइनल मुकाबले में फारबिसगंज ने बेगुसराय को हराकर शिल्ड पर कब्जा जमा लिया. विजेता फारबिसगंज टीम को चमचमाती शील्ड कप के साथ एक लाख नगद दिया गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगुसराय की टीम ने 19.2 में सरफराज बाहुबली की शानदार बल्लेबाज़ी की मदद से ऑल आउट होकर 172 रन बनाया. 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती समय में फारबिसगंज की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गयी थी. महज 107 रनों पर तेरह ओवर की समाप्ति के 7 विकेट गंवा दिया था. आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ब्रज कुमार शर्मा आये. जिन्होंने विकास पटेल के साथ टीम का कमान संभालते हुए ब्रज ने शानदार 20 बॉल पर 49 रनों की शानदार पारी की मदद से 19.2 ओवर में फाइनल का मुकाबला अपने नाम कर लिया. मैन ऑफ दी मैच का खिताब जावेद जानी को तथा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब विकास पटेल को दिया गया. बेगूसराय टीम को पचास हजार नगद दिया गया. मौके पर सचिव सागरथ मुखिया राजेश लाल, अध्यक्ष प्रमोद मालाकार, कोषाध्यक्ष एवं अंपायर मुकेश कुमार झा, उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, आरिफ खान, कॉमेंटेटर राजेन्द्र गोस्वामी, मिनहाज आलम, पप्पू यादव, इंद्रजीत मिश्रा, रविशंकर मंडल, बिट्टू भगत, हर्ष कुमार, सन्नी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >