सांसद की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने फूंका सीएम व डिप्टी सीएम का पुतला

सांसद की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने फूंका सीएम व डिप्टी सीएम का पुतला

कटिहार पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासी माहौल गरमा है. उनकी गिरफ्तारी बाद उनके समर्थकों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है. सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में रविवार शहीद चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया. इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पप्पू यादव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. कहा की 35 साल पुराने केस में पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है. छात्र नेता चंदन यादव ने कहा कि पटना में नीट छात्रा कांड मामले का जिस प्रकार सांसद पप्पू यादव ने खुलासा किया है और आवाज उठाई है. उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. रवि यादव ने कहा कि बिहार के एकमात्र सांसद है. राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जो नीट छात्रा कांड का मजबूती से आवाज उठा रहे हैं. सांसद पप्पू यादव को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया हैं. अब्दुल सकीम, ऐनूल, राजा यादव, पवन सिंह, कुमार गौरव, मसूद रजा खान, अजय पोद्दार, दीपक कुमार, रवि यादव, सुनील यादव, रोशन यादव, श्याम चौधरी, गौतम कुमार, अमित महतो, आशीष मंडल, राहुल, हसन खान, बिट्टू यादव, रविंद्र यादव, सोमनाथ कुमार, दीपक यादव, करण कुमार राय, पीयूष यादव, राजदीप यादव, आशुतोष यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >