कटिहार में ईद को लेकर फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कटिहार में ईद को लेकर फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कटिहार ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान कटिहार पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने नगर थाना क्षेत्र से मार्च की शुरुआत की और पूरे शहर का भ्रमण करते हुए आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. फ्लैग मार्च मुख्य सड़कों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई. मार्च का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि ईद के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की. साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या संदेश फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई. फ्लैग मार्च नगर थाना परिसर में आकर समाप्त हुआ. इस दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई. प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि ईद के अवसर पर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >