बकरीद को लेकर फलका में निकाला फ्लैग मार्च

बकरीद को लेकर फलका में निकाला फ्लैग मार्च

फलका बकरीद शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर फलका पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. पर्व को लेकर बुधवार को फलका थाना पुलिस की ओर से क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गयी. फ्लैग मार्च का नेतृत्व फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव कर रहे थे. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू सुनील कुमार शर्मा भी फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से मौजूद रहे. मार्च में पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं ग्रामीण पुलिस के जवान शामिल थे. भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया. फ्लैग मार्च फलका थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार फलका, फलका बस्ती, महेशपुर, राजधानी, मघेली, मोरसंडा, चातर, दयालपुर, फुलडोभी समेत विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस जवानों ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी. लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की. बाद में फ्लैग मार्च पुनः थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >