हथियार तस्करी में बारसोई के पांच युवक की हो रही चर्चा

हथियार तस्करी में बारसोई के पांच युवक की हो रही चर्चा

बारसोई बिहार के कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल से हथियार तस्करी में पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार पांच लोगों की खबर ने क्षेत्र के लोगों को हैरत में डाल दिया है. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चांचल थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी करने में बारसोई के पांच युवकों को तीन पिस्टल और दो जिंदा कारतूसों के साथ रंगे हाथ धर दबोचने के बाद जब पुलिस ने मीडियाकर्मियों को जानकारी दी तो यह खबर बारसोई तक पहुंच गई. वहीं क्षेत्र के युवाओं में एक नया कौतूहल पैदा कर दिया. सवाल उठने लगा कि क्षेत्र के युवा अब गलत रास्ते पर जा रहे हैं. मालदा के पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को पूर्व में ही गुप्त सूचना मिली थी कि चांचल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों की खेप आने वाली है. चांचल पुलिस ने नलकुटिया नामक स्थान पर चुपचाप नाकाबंदी की तो इसमें सफलता मिल गई. 24 मार्च की देर रात गिरफ्तार युवकों की पहचान उजागर करते हुए एसपी ने बताया कि ये सभी बारसोई अनुमंडल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आते हैं. सुखदेव साहा, अमित कुमार साहा, गणेश महालदार, रियाजुल, अहमद शामिल है. हालांकि इन युवकों का पश्चिम बंगाल में आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. चुनाव को प्रभावित करने को लेकर हथियार की आपूर्ति की जा रही थी, कर रही है पुलिस जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >