उत्पाद विभाग की छापेमारी में पांच तस्कर गिरफ्तार, 47 लीटर शराब बरामद

उत्पाद विभाग की छापेमारी में पांच तस्कर गिरफ्तार, 47 लीटर शराब बरामद

कटिहार उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र सहित रेल क्षेत्र में छापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाकर पांच शराब तस्कर को विदेशी शराब देसी शराब व अर्द्ध निर्मित शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जिले में मध् निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मद्य निषेध की टीम ने कोढा थाना के गेड़ाबाड़ी में छापेमारी कर शिवानी देवी को शराब के साथ, मनसाही थाना क्षेत्र से बेचनी देवी, मनिहारी थाना के बानीपुर से दिलीप मंडल को अवैध चुलाई शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है. मध निषेध की टीम ने रौतारा थाना क्षेत्र के सदलपुर में छापेमारी कर जूलो ऋषि को शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार जंक्शन पर आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर बरारी थाना के काढागोला निवासी चंदन कुमार को 10 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद विभाग की ओर से की गयी. कार्रवाई में 7.500 लीटर चुलाई शराब, 30 लीटर अर्धनिर्मित चुलाई शराब एवं 10 लीटर बीयर के साथ पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >