बखरी में सड़क दुर्घटना में पांच घायल

एनएच 31पर बखरी के समीप शुक्रवार की देर शाम कार व बाइक की टक्कर में पांच घायल

कुरसेला. एनएच 31पर बखरी के समीप शुक्रवार की देर शाम कार व बाइक की टक्कर में पांच के घायल होने की जानकारी मिली है. घायलों को उपचार के लिये सीएचसी समेली पहुंचाया गया. दुर्घटना के घायलों में नगर पंचायत कुरसेला बस्ती का चिंटु कुमार (25) पिता गौनू मंडल कुरसेला थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है, जबकि कार सवार चार अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी है. कार सवार घायल असम का कांवरिया बताया गया है. दुर्घटना में बाइक सवार युवक की स्थिति गंभीर बतायी गयी है. सीएचसी में उपचार बाद युवक को विशेष चिकित्सा के लिये हायर सेंटर रेफर किये जाने की जानकारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >