विभिन्न कांड में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विभिन्न कांड में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्राणपुर थाना क्षेत्र के दतरंगा एवं रहिका गांव से फरार दो दो अभियुक्त और नाथनगर गांव से शराब पीकर छेड़खानी करने के आरोप में एक अभियुक्त को प्राणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राणपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि प्राणपुर थाना क्षेत्र के दतरंगा गांव के फरार अभियुक्त लखन राय पिता तूफानी राय , लड्डू राय पिता लखन राय दोनों साकिन दतरंगा को गिरफ्तार किया है. जबकि एक अलग मामले में रोशन यादव पिता विवेकानंद यादव और नरेश शर्मा पिता शालीग्राम शर्मा सभी थाना प्राणपुर निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं आवेदिका के लिखित आवेदन पर शराब पीकर छेड़खानी करने के आरोप में कांड संख्या 79/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर परमानन्द महतो उम्र 37 वर्ष पिता बालेश्वर महतो साकिन नाथनगर थाना प्राणपुर जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार कर तथा मेडिकल जांच करवाकर कटिहार जेल भेज दिया गया, इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक सत्येन्द्र दुबे, बिट्टू कुमारी एवं सहायक पुलिस अवर निरीक्षक प्रसिद्ध कुमार के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >