नपं के 117 लाभुकों को पीएम आवास की पहली किश्त जारी

नपं के 117 लाभुकों को पीएम आवास की पहली किश्त जारी

कोढ़ा कोढा नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत चयनित 117 लाभुकों के बैंक खातों में पहली किश्त की राशि भेजी. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ने जानकारी दी कि लाभुकों के खातों में यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी गई है. यह पहली बार है. जब नवगठित नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इतनी बड़ी संख्या में लाभुकों को पहली किस्त प्राप्त हुई है. इससे क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत मानी जा रही है. मुख्य पार्षद ने सभी लाभुकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करें. मुख्य पार्षद ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के बिचौलिए या दलालों के झांसे में न आयें. यदि कोई व्यक्ति योजना के नाम पर पैसों की मांग करता है, तो उसकी सूचना साक्ष्य के साथ तुरंत नगर पंचायत को दें. उन्होंने लाभुकों से यह आग्रह भी किया कि जिन लोगों को राशि प्राप्त हो चुकी है, वे निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरा करें। यह योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आम नागरिकों को अपना खुद का घर प्राप्त हो सकेगा और उनका जीवन स्तर बेहतर बनेगा।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >