कोढ़ा इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत सोमवार से हो गयी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचार मुक्त व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य भर में कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा संचालन को लेकर जिला से लेकर राज्य स्तर तक कई दौर की बैठकें हुई. दिशा-निर्देश जारी किये गये. सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है. प्रखंड में इस वर्ष पहली बार तीन नए परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें कोढ़ा इंटर कॉलेज, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेरिया को इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है. पहले सत्र में विज्ञान संकाय के छात्रों ने जीवविज्ञान (बायोलॉजी) की परीक्षा दी. दूसरे सत्र में कला संकाय के परीक्षार्थियों ने अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) की परीक्षा में भाग लिया. तीनों ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा समाप्ति के बाद दोनों सत्रों के परीक्षार्थी अनुशासित ढंग से केंद्रों से बाहर निकले. प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण कहीं से भी किसी तरह की अव्यवस्था या कदाचार की सूचना नहीं मिली. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे की परीक्षाएं भी इसी तरह शांतिपूर्ण व पारदर्शी वातावरण में संपन्न करायी जायेगी.
तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पहली दिन की परीक्षा
तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पहली दिन की परीक्षा
