अगलगी की घटना में 10 लाख से अधिक की हुई क्षति मनिहारी मनिहारी नगर के पुराना हाट के निकट शिक्षिका मधु गुप्ता पति स्व जयप्रकाश गुप्ता के बंद घर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गयी. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. आग लगने से घर का सारा समान जलकर राख हो गया. घर में रखे गैस सिलिंडर भी ब्लास्ट कर गया. जिससे आग भयावह हो गया. अगलगी में घर का कपड़ा, नगदी पैसा, सरकारी कागजात, बर्तन, फर्नीचर का सारा समान, फ्रिज, टीवी, इनवर्टर बैट्री, आभूषण सब जलकर राख हो गया. लगभग दस लाख से अधिक रुपये की क्षति हुई है. दमकल कर्मी और स्थानीय युवाओं के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घर के आसपास आग नहीं फैल पाया. नगर पार्षद गुलाब चौधरी, डाॅ ओमप्रकाश पांडे, अनुप गुप्ता, ई राजशेखर, करण मानश आदि पहुंचे. प्रशासन से सरकारी सहायता देने की मांग की. मनिहारी थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल पहुंचे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
