अमदाबाद प्रखंड के बबल बन्ना गांव के अग्नि पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीने को विवश हैं. पॉलिथीन टांग कर किसी तरह समय गुजार रहे हैं. हालांकि स्थानीय प्रशासन द्वारा जल्द ही उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध करा दी है तथा अग्नि पीड़ित परिवारों के लिए सामुदायिक रसोई का भी संचालन किया जा रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उनके मदद में लगे हुए हैं. गुरुवार के अग्निकांड में सबीना खातून एवं सुलेखा खातून की शादी का अरमान भी चल कर खाक में मिल गया. सबीना खातून के पिता सफीक आलम एवं माता तजकेरा खातून ने बताया कि बेटी सबीना खातून की शादी पश्चिम बंगाल के रतुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर में तय हुआ था. ईद के बाद शादी होना हुआ था. मेहनत मजदूरी कर अपनी बेटी की शादी के लिए चालीस हजार रूपये जुटाये थे जो आग का भेंट चढ़ गया. नगद रुपये के साथ शादी को लेकर खरीदे गये अन्य समान एवं घर के समान भी जलकर खाक हो गया. उधर मंसूरा खातुन ने बताई कि मैं अपने बेटी सुलेखा खातून का भी शादी लगा रही थी. शादी तय करने के लिए मेहमान भी आना-जाना कर रहे थे. लेकिन आग लगी की घटना में सब कुछ चलकर राख हो गया. रवीना खातून एवं सज्जाद ने बताया कि बेटी कि शादी के लिए सामग्री एवं रुपया एकत्रित कर रहा था आग लगी की घटना में अरमान पर पानी फिर गया. अग्निकांड में चार दर्जन से अधिक परिवारों का 70 घर जलकर हुआ था राख प्रखंड के भवानीपुर खट्टी पंचायत अंतर्गत बबला बन्ना गांव के अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच डिग्निटी कीट एवं पॉलीथिन व सुखा राशन का वितरण किया गया. ज्ञात हो कि गुरुवार को भीषण अग्निकांड में चार दर्जन से अधिक परिवारों का करीब 70 घर चलकर राख हो गया था. शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर से पीड़ित परिवारों के बीच डिग्निटी कीट एवं पॉलीथिन व सुखा राशन का वितरण कराया गया. इस अग्निकांड की घटना में पीड़ित परिवारों का अनाज, वस्त्र, बर्तन व नगदी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया था. घटना के बाद शुक्रवार को सुबह मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने बबला बन्ना गांव पहुंच कर अग्नि पीड़ित परिवारों का जायजा लिया. अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी, प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार निराला, मुख्य पार्षद बबलू मंडल, मुखिया तपन मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि अजहर आलम ने अग्नि पीड़ितों को संयुक्त रूप से डिग्निटी कीट एवं पॉलिथीन का वितरण किया. अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि गुरुवार के अग्निकांड में 53 परिवारों का घर जल गया था. सर्वे करने के बाद सूची तैयार की गयी है. प्रशासनिक स्तर से 53 परिवारों के बीच डिग्निटी कीट एवं पॉलिथीन का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि जल्द ही अग्निपीड़ित परिवारों को सहायता राशि का चेक उपलब्ध कराई जाएगी. फिलहाल अग्नि पीड़ित परिवारों के लिए सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है एवं रोशनी की समुचित व्यवस्था भी कराई गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
