दिव्यांग की मौत पर परिजनों को दी आर्थिक मदद

दिव्यांग की मौत पर परिजनों को दी आर्थिक मदद

हसनगंज जगरनाथपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या पांच हसनगंज बाजार में शुक्रवार को एक निर्धन असहाय व्यक्ति की मौत पर मृतक के परिजनों को मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने अपने निजी कोष से आर्थिक मदद की. इस दुख की घड़ी में परिजनों को सांत्वना दिया. कहा कि मृतक प्रकाश साह काफी निर्धन व असहाय व्यक्ति थे. किसी प्रकार हसनगंज बाजार फुटफात में लिट्टी समोसा व नास्ता बेचकर अपने परिवार का भरन पोषण करते थे. बताया मृतक कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. अचानक मृत्यु हो गयी. अंतिम संस्कार को लेकर अपने निजी कोष से आर्थिक मदद की. परिजनों को जल्द ही कबीर अंत्येष्टि तहत सरकारी लाभ दिया जायेगा. सरकार द्वारा दिए जाने वाले परिवारिक लाभ भी मिलेगा. मृतक की पत्नी का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है. दो छोटी छोटी पुत्री है. अब दोनों बच्ची के सर से माता पिता दोनों का साया छिन गया. पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >